थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण), छत्तीसगढ़
गणेश पर्व के पहले तिल्दा-नेवरा पुलिस का सख्त एक्शनशांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले 14 असामाजिक तत्व जेल में निरुद्ध
उपद्रव, विवाद एवं मारपीट की आशंका पर पुलिस की त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आगामी गणेश पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.09.2026 को थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों को पेट्रोलिंग एवं निगरानी के लिए रवाना किया गया।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया, जो जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट पर उतारू होकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने तथा संज्ञेय अपराध कारित करने की आशंका उत्पन्न कर रहे थे।
पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 14 असामाजिक तत्वों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रकरणों में अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर सभी 14 असामाजिक तत्वों को जेल निरुद्ध किया गया।
तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा आगामी गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नाम-पता असामाजिक तत्व
- सूरज सेन पिता रामकुमार सेन, उम्र 35 वर्ष, वार्ड क्रमांक 06 नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- शिवा साहू पिता मेघू साहू, उम्र 19 वर्ष, शिक्षक कॉलोनी तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- राहुल कुमार पंजवानी पिता राजकुमार पंजवानी, उम्र 22 वर्ष, वार्ड क्रमांक 09 नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- राहुल निषाद पिता ईश्वर निषाद, उम्र 23 वर्ष, मोहभट्ठा पारा नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- इंदिरा सांवरा पिता रिंकु सांवरा, उम्र 30 वर्ष, तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- सूरज सिंह चौहान पिता स्व. तिलक सिंह चौहान, उम्र 36 वर्ष, गोवर्धन नगर नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- मनोज निषाद पिता पंचम निषाद, उम्र 40 वर्ष, पंचवटी पारा सिनोधा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- शोभू साहू पिता मेघू साहू, उम्र 19 वर्ष, जोता फाटक के पास तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- अशोक यादव पिता शत्रुहन यादव, उम्र 42 वर्ष, वार्ड क्रमांक 22 सासाहोली, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- रवि यादव पिता शनि यादव, उम्र 23 वर्ष, वार्ड क्रमांक 06 तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- करिया देवार पिता नेमीचंद देवार, उम्र 35 वर्ष, वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- सूर्या सांवरा पिता जितेन्द्र सांवरा, उम्र 19 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05 तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- पुरुषोत्तम विश्वकर्मा पिता गणेश विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
- संजय वर्मा पिता स्व. प्रहलाद वर्मा, उम्र 23 वर्ष, वार्ड क्रमांक 02 ताराशिव, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।














