ब्युरो रिपोट जय खटवानी
गौवंश को ट्रक से कुचलकर भागने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार, चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
कांकेर (उत्तर बस्तर)। जिले के थाना चारामा क्षेत्र अंतर्गत तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर गौवंश को कुचलने और मौके से फरार होने वाले आरोपी ट्रक चालक को चारामा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू तथा एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में यह त्वरित कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 12.09.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे कानापोड़ के पास ट्रक चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गौवंश को कुचल दिया गया था, जिससे गौवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 192/26, धारा 281, 325, 299 बीएनएस (BNS) एवं 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी कर दिनांक 15.09.2026 को ट्रक क्रमांक CG-04-NM-9092 को कब्जे में लेकर पूछताछ की। आरोपी चालक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त ट्रक को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की जानकारी:
- नाम: हितेश्वर यादव (उम्र 26 वर्ष)
- पिता का नाम: ओमप्रकाश यादव
- निवासी: पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद (छ.ग.)
- जप्त संपत्ति: 01 नग ट्रक (क्रमांक CG-04-NM-9092)
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उप-निरीक्षक रूपेन्द्र पटेल एवं आरक्षक (क्र. 553) ओमप्रकाश कुंजाम का सराहनीय योगदान रहा।
कांकेर पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।














