ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली कांकेर क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने 28 अक्टूबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष गोस्वामी, निवासी बरदेभाटा, पिछले कुछ समय से उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। विरोध करने या परिजनों को बताने पर आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देता था और मारपीट करता था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(उ), 115(2) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष गोस्वामी (उम्र 40 वर्ष) को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक लता सिंह व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



