बस्तर संभाग ब्युरो चिप राहुल खटवानी
उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 28 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कांकेर, 30 अक्टूबर 2026:जिला उत्तर बस्तर कांकेर के थाना चारामा पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी और बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 51,000 रुपये आंकी गई है।

30 अक्टूबर 2026 को थाना चारामा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पंडरीपानी में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की नीयत से घूम रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और सायबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा।
आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से:
एक सफेद थैले में पॉलीथिन के अंदर 1 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 50,000 रुपये) एक अन्य पॉलीथिन में 10 नग पुड़िया (वजन 28 ग्राम, कीमत 1,000 रुपये) एक नग मोबाइल फोन जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
कन्हैया विश्वकर्मा (पिता झाडूराम विश्वकर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी बारगरी, थाना अकलाडोंगरी, जिला धमतरी) रमेश पिददा (पिता प्रीतराम पिददा, उम्र 40 वर्ष, निवासी पंडरीपानी, थाना चारामा, जिला कांकेर)
आरोपियों के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 226/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और एसडीओपी हरीश कुमार पाटिल के निर्देशन में की गई। इसमें थाना चारामा के निरीक्षक सुरेश राठौर, उपनिरीक्षक हेमंत मार्गिया, और जिला क्राईम स्कॉट के निरीक्षक राजेंद्र साहू सहित पूरी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।



