अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 06 असामाजिक तत्वों पर सिरगिट्टी पुलिस की सख्त कार्रवाई
बिलासपुर:थाना सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशाखोरी, अड्डेबाजी और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

पुलिस टीम द्वारा नयापारा, गणेश नगर और तिफरा समेत अन्य चिह्नित स्थानों पर चलाए गए सतत चेकिंग अभियान के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
रंजीत यादव (22 वर्ष), निवासी नयापारा कीर्ति नगर, सिरगिट्टी दिनेश कुर्रे (24 वर्ष), निवासी बिजली ऑफिस के पास, नयापारा दिनेश खरे (35 वर्ष), निवासी साजापाली, अकलतरा (जांजगीर-चांपा)देवेन्द्र सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी निलेश खरे (20 वर्ष), निवासी साजापाली, अकलतरा (जांजगीर-चांपा)कमलेश सूर्यवंशी (21 वर्ष), निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी
सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और नशाखोरी में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना तुरंत पुलिस को दें।














