रुद्रारम में अवैध मुर्गा बाजार पर प्रशासन सख्त, SDM ने दिए बंद कराने के निर्देश
बीजापुर @भोपालपटनम पंचायत रुद्रारम में प्रत्येक सप्ताह लगने वाले मुर्गा बाजार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों और पत्रकारों की शिकायत है कि इस बाजार में आए दिन लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, गाली-गलौज होती है और लाखों रुपये का अवैध जुआ-सट्टा संचालित किया जा रहा है।

ग्राम रुद्रारम निवासी विशाल पत्वार ने 13 सितंबर और 15 सितंबर को SDM और थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि बाजार में तेलंगाना और महाराष्ट्र से आने वाले बाहरी लोगों ने अड्डा बना लिया है। इसके अलावा मुख्य रास्ते में कृष्ण मंदिर भी स्थित है, जहां भक्तों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है, जिससे गांव की शांति व्यवस्था बिगड़ रही है। आम ग्रामीणों और पत्रकारों के साथ भी मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपट्टनम ने दिनांक 16.09.2026 को आदेश क्रमांक 1112/अवि/रेड-2/2026 जारी किया है। SDM ने थाना प्रभारी भोपालपट्टनम और सरपंच/सचिव ग्राम पंचायत रुद्रारम को निर्देशित किया है कि यदि ग्राम में मुर्गा बाजार, सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधि संचालित हो रही है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर कार्यालय को अवगत कराया जाए।
इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर बीजापुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) और तहसीलदार को भी भेजी गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध बाजार को कब तक बंद कराता है।














