लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित कीं शैक्षणिक व सेवा गतिविधियां
बिलासपुर। विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा गनियारी स्थित चना डोंगरी हाई स्कूल में विविध शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

सड़क सुरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता में कृतिका कौशिक, कृष्णा यादव, विक्की भोई, वर्षा शेष, वेदिका यादव एवं संजना यादव ने भाग लिया। वहीं “हिंदी हमारी मातृभाषा क्यों है” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कल्याणी सूर्यवंशी, रितिका खरे, विक्की, वर्षा, वेदिका और दिव्य श्री सक्सेना ने अपने विचार प्रस्तुत किए। क्लब अध्यक्ष संजना मिश्रा द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इन प्रतियोगिताओं के अलावा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। क्लब का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मातृभाषा के प्रति सम्मान जगाना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में उपस्थिति एवं सहयोग
लायंस क्लब पदाधिकारी: अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, माइक्रो चेयरपर्सन वी. श्रद्धा राव (सड़क सुरक्षा विषय), सलमा बेगम, सावित्री जायसवाल एवं रेणुका मसीह। विद्यालय परिवार: प्राचार्य डॉ. सुनीता बाजपेई, व्याख्याता डॉ. आरती कश्यप, श्री कल्याण भोई, श्रीमती रूही गांवलिब एवं श्रीमती शर्मिला तिग्गा।
कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप द्वारा विद्यालय के 120 विद्यार्थियों को बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए। रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने बच्चों के अनुशासन की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।














