हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
सरकंडा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं।
दिनांक 27.08.2026 को शाम करीब 04:30 बजे सुंदरूबाड़ी शिव मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ितों (संजय राजपूत व राजा ठाकुर) पर लाठी, लोहे के पाइप और चैन-स्पॉकेट से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों का इलाज वेगस अस्पताल में जारी है। प्रार्थी राकेश राजपूत की शिकायत पर थाना सरकंडा में मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
- साहिल केंवट उर्फ दाऊ (18 वर्ष 8 माह), निवासी- प्रभात चौक, चिंगराजपारा पंकज पासी उर्फ किट्टू (20 वर्ष), निवासी- सूर्या चौक, चिंगराजपारा साहिल लास्कर (19 वर्ष), निवासी- प्रभात चौक, चिंगराजपारा
- अपराध क्रमांक: 1219/2026 धाराएं: 296, 115(2), 351(3), 109(1), 191(2), 191(3) BNS
पुलिस कार्रवाई व बरामदगी:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, एएसपी शहर श्री पंकज पटेल व सीएसपी सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों से हमले में इस्तेमाल 3 नग स्टीलनुमा लोहे के पाइप जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।



