कांग्रेसी नेता पर हमले का मुख्य आरोपी दीपक तिवारी गिरफ्तार, नेपाल भागकर छिपा था आरोपी
बिलासपुर के थाना तारबाहर और साइबर टीम ने त्वरित व समन्वित कार्रवाई करते हुए कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश रचने वाले फरार मुख्य आरोपी दीपक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था।
दिनांक 04.07.2026 को प्रार्थी शिशिर कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता प्रातः 06:45 बजे रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हाथ में डंडा और नुकीली वस्तु लेकर उन्हें घेरा, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया, जिससे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और संदेहियों की पहचान हुई।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी: नितिन टेकाम, एक विधि से संघर्षरत बालक, आंचल साहिल और नवीन पटेल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: मुख्य आरोपी दीपक तिवारी (29 वर्ष, निवासी पटेराटोला, थाना गौरेला) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और नेपाल में छिपा हुआ था। पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी निगरानी रखकर घेराबंदी की और उसे धर दबोचा।
अपराध क्रमांक: 221/2026 | धाराएं: 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109, 55 बीएनएस
बरामदगी व वर्तमान स्थिति
आरोपी के कब्जे से 01 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



