अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो 64 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम ₹37,000 जप्त
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मोपका, थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दिनांक 18.09.2026 को चौकी मोपका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वर्मा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मोपका पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की गई।

मौके से आरोपी दीपेन्द्र वर्मा उर्फ चेपटी (उम्र 38 वर्ष, पिता- दुर्गा प्रसाद वर्मा, निवासी- वर्मा मोहल्ला, चौकी मोपका, थाना सरकंडा, बिलासपुर) को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमती ₹50,000/-) तथा गांजा बिक्री की नकद राशि ₹37,000/- जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1339/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



