लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने की वृहद शैक्षणिक गतिविधि
अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत वसुंधरा क्लब ने शैक्षणिक गतिविधि की जिसके अंतर्गत चांटीडीह स्थित शासकीय हाई स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को खेलकूद से संबंधित जूते का वितरण किया गया कार्यक्रम की आयोजक जोन चेयरपर्सन डॉक्टर पीएमजेएफ रश्मि लता मिश्रा जी रही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नरpmjf दिलीप भंडारी जी को आमंत्रित किया गया ।


एवं रीजन चेयरपर्सन लायन अर्चना तिवारी एवं रीजन सेक्रेटरीmjf नितिन सलूजा जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे ।


अध्यक्ष pmjfसंजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा अनिमा मिश्रा, सुधापरिहार स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला पॉल जी के द्वारा जानकारी मिलने पर वहां के 80 जरूरतमंद बच्चों को वसुंधरा क्लब के द्वारा जूते देने का आश्वासन दिया गया इस कार्य में जोन चेयरपर्सन जी ने अपना योगदान देते हुए इस सेवा गतिविधि को संपन्न कराया बच्चों की व्यवस्थित रूप से पैरों के नाप लेकर कंपनी के द्वारा शूज बनवाकर उन्हें वितरित किए गए और भविष्य में आगे भी स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर की योजना हेतु स्कूल प्रबंधन को आश्वासन दिया गया कि वह इस तरह की गतिविधियां वसुंधरा क्लब उनके साथ मिलकर अवश्य करेगा स्कूल के प्रबंधक एवं प्राचार्य ने लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा का आभार व्यक्त किया



