सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना रतनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारदार हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले एक आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 01 बटनदार चाकू बरामद किया गया है।



निजाम अली उर्फ अश्शू (उम्र 21 वर्ष), निवासी बड़ीबाजार, रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
दिनांक 18.09.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बड़ीबाजार रतनपुर में आरोपी निजाम अली उर्फ अश्शू बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। आरोपी चाकू के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर भी अपलोड कर रहा था। मामला गंभीर होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर टीम रवाना की। पुलिस ने नूतन चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को मौके से अवैध बटनदार चाकू के साथ धर दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्यवाही में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।



