ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे पूर्व माध्यमिक एवं मिश्रित हाई स्कूल, डोंगरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत रेलवे पूर्व माध्यमिक एवं मिश्रित हाई स्कूल, डोंगरगढ़ में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
दपूमरे, नागपुर मंडल – 20 सितम्बर 2026 स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत रेलवे पूर्व माध्यमिक एवं मिश्रित हाई स्कूल, डोंगरगढ़ में दिनांक 19 सितम्बर 2026 को निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में कुल 29 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 20 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन तथा 9 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के प्रतीक रामटेके ने प्रथम, कक्षा 10वीं की नव्या साखरवाड़े ने द्वितीय तथा कक्षा 8वीं के आयुष रामटेके ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के अविनाश पॉल ने प्रथम, कक्षा 10वीं की सावित्री बनसोड़ ने द्वितीय तथा कक्षा 10वीं की प्राची भास्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों एवं चित्रों के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विद्यालय में “वेस्ट से बेस्ट” (Waste to Best) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस गतिविधि का उद्देश्य पुनः उपयोग, रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करना है।



