filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
उप संपादक उमाशंकर साहु
हिंदी पखवाड़ा पर लोखंडी में भव्य ‘कवि समागम’: प्रदेशभर से जुटे सैकड़ों साहित्यकार, स्व. सुरेंद्र दुबे की यादें हुईं ताजा
बिलासपुर। जेडी फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत लोखंडी स्थित परशुराम मंदिर आशीर्वाद भवन में एक दिवसीय भव्य ‘कवि समागम’ का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जेडी फाउंडेशन की अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति विभाग की संभाग अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा यह पूरा कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया।


प्रथम सत्र: दीप प्रज्वलन, पुस्तक विमोचन और साहित्यकारों का सम्मान
कार्यक्रम के प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि बिलासपुर महापौर पूजा विधानी थीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात साहित्यकार एवं विमर्शकार डॉ. विनय पाठक तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा ने की। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके पश्चात् प्रदेशभर से पधारे सैकड़ों साहित्यकारों, कवियों एवं लेखकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


द्वितीय सत्र: काव्य धारा में बहे श्रोता, स्व. सुरेंद्र दुबे की स्मृतियां हुईं जीवंत
द्वितीय सत्र काव्य पाठ पर केंद्रित रहा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव, फिल्म निर्देशक, साहित्यकार तथा ‘मिशन नव भारत’ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्व. सुरेंद्र दुबे की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कवयित्री शशि दुबे का काव्य पाठ रहा। उनकी मधुर और मर्मस्पर्शी प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार में स्व. सुरेंद्र दुबे की यादों को तरोताजा कर दिया।
पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ विशेष सम्मान
समारोह में समाजसेवा और मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साथियों को भी सम्मानित किया गया। विशेष रूप से सम्मानित होने वालों में ‘मिशन नव भारत’ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, प्रदेश पदाधिकारी कमल दुसेजा, महिला मोर्चा संभाग अध्यक्ष गीता सोंचे तथा रेशमा लहरे शामिल रहे।
आयोजकों ने जताया आभार
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू शिंदे, शारदा कश्यप, प्रदेश सचिव आशा पांडेय, सीमा निगम और शकुंतला तरार का सराहनीय योगदान रहा। अंत में मुख्य आयोजक रश्मि लता मिश्रा ने रायपुर, सरगुजा सहित संपूर्ण प्रदेश से आए सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



