ब्युरो रिपोट हीरा चावराई
धारदार चाकू से दहशत फैलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तिल्दा-नेवरा: गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान बन्नू बाई तालाब, जोता रोड एवं प्राथमिक शाला के पास से आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 02 नग धारदार चाकू जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- मोतीचंद उर्फ मोचन चौहान (32 वर्ष), निवासी मिशन कॉलोनी, तिल्दा — (अपराध क्रमांक 406/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट) रोहन जैन उर्फ नन्दू (23 वर्ष), निवासी तिल्दा बस्ती — (अपराध क्रमांक 407/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट) आकाश कडरा (22 वर्ष), निवासी सासाहोली, तिल्दा — (धारा 170 BNS)
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान अड्डेबाजी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गणेश पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



