ब्युरो रिपोट हीरा चावराई
तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने 11 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर ग्रामीण (21 अक्टूबर 2026): जिला रायपुर ग्रामीण के थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में दशहरा पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी और एसडीओपी तिल्दा के मार्गदर्शन में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

1. घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थिया श्रीमती सविता वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और धारदार कड़े से मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपराध क्रमांक 458/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस।
गिरफ्तार आरोपी:
विजय कुमार कोसले (20 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा
सचिन कुमार यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा
घटना में प्रयुक्त धारदार कड़ा जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

2. परिशांति भंग करने वाले 9 संदिग्ध गिरफ्तार
दशहरा पर्व पर गश्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाद-विवाद और मारपीट पर उतारू असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार 9 व्यक्ति: राजेश्वर निषाद, हिरेश चतुर्वेदी, बंशी ध्रुव, धनसाय यादव, ओमप्रकाश पटेल, इन्द्रा सौरा, अनिल धीवर, निखिल निर्मलकर और संजीव कुमार मेहर।
सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल निरुद्ध किया गया है।
तिल्दा नेवरा पुलिस की आम नागरिकों से अपील
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक आयोजनों में सौहार्द बनाए रखें, आपसी विवादों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


