ब्युरो रिपोट हीरा चावराई
तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: राहगीरों को चाकू दिखाकर भय उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार जप्त
रायपुर (ग्रामीण): जिला रायपुर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तिल्दा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियारों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर आम नागरिकों और राहगीरों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है।

घटना का विवरण:
दिनांक 21.10.2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भैरवगढ़ धाम, तिल्दा वार्ड क्रमांक 03 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक रूप से आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है और भय का वातावरण निर्मित कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घटनास्थल पर दबिश दी। पुलिस बल को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: विजय कुमार देवदास उर्फ साहिल पिता का नाम: स्व. राम अवतार देवदास आयु: 21 वर्ष निवासी: वार्ड क्रमांक 03, भैरवगढ़ धाम, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


