नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर/तिल्दा-नेवरा:थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा थाना तिल्दा-नेवरा में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 404/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 296, 115(2), 351(2), 3(5) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट की धारा 8 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संलिप्त आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- नाम: शोभू साहू
- उम्र: 19 वर्ष
- निवासी: वार्ड क्रमांक 19, जोता फाटक के पास, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शोभू साहू के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



