
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)

राजनांदगांव । हड़ताली कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब हड़ताल के बाद कर्मचारी वापस लौट रहा था। दरअसल प्रदेश में अभी सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल के बाद कर्मचारी पीतांबर सिन्हा वापस लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक अन्य कर्मचारी घायल हो गये। घटना राजनांदगांव शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लावर की है।
जानकारी के मुताबिक हादसे में शासकीय कर्मी की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। दोनों व्यक्ति सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों की हड़ताल में शामिल होने दुर्ग जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गुरुद्वारा के सामने फ्लाईओवर के ऊपर एक तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे का शिकार हुए दोनों व्यक्ति समिति प्रबंधकों के हड़ताल में शामिल होने दुर्ग जा रहे थे।
मृतक पीतांबर सिन्हा चिचोला क्षेत्र के चारभांठा निवासी थे। वहीं उनके साथी पेन्ड्री के ठाकुर टोला निवासी शिव चंद्र विश्वकर्मा घायल हो गये। शहर के बीच से गुजर रही फ्लाईओवर के ऊपर हुए इस हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, वहीं उनके साथ दूसरे मोटरसाइकिल पर चल रहे हैं। अन्य साथियों ने इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों और दुर्ग में आयोजित आंदोलन के पदाधिकारी को दी।