कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन चोरी के मामलों का खुलासा, ₹4.81 लाख के जेवर व वाहन जब्त, तीन आरोपी जेल भेजे गए
बिलासपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण और चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी के अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में घटित चोरी के तीन अलग-अलग प्रकरणों का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वहीं एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

थाना कोनी क्षेत्र में 18 अगस्त, 10 सितंबर तथा 15 सितंबर 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी पार कर दी गई थी। प्रार्थियों की शिकायत पर अपराध क्रमांक 469/2026, 503/2026 एवं 512/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी श्री जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया।
संदेह के आधार पर एक अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके पश्चात अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद किया (कुल मूल्य: ₹4,81,488/-)
1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण 12 ग्राम सोने के आभूषण 02 नग मोटरसाइकिल 01 नग ओप्पो मोबाइल फोन ₹6,700/- नगद 01 लोहे का सब्बल (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव (22 वर्ष), निवासी घुटकू, कोनी भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया (20 वर्ष), निवासी घुटकू, कोनी राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू (28 वर्ष), निवासी घुटकू, कोनी एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
सभी बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



