थाना: चकरभाठा बटनदार चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले 02 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बिलासपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर कसने के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों पर चकरभाठा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आम जनता को भयभीत करने वाले दो बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सूचना मिली कि चकरभाठा ओवरब्रिज के पास दो युवक नुकीले व धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों में दहशत फैला रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- शनि ध्रुव (23 वर्ष), पिता नरोत्तम ध्रुव, निवासी वार्ड नं. 13 विकास नगर, चकरभाठा।शुभम वर्मा (30 वर्ष), पिता स्व. अभिमन्यु वर्मा, निवासी वार्ड नं. 09 वर्मा मोहल्ला, चकरभाठा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार बटनदार चाकू जब्त कर लिए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय (बिल्हा) में पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।



