संवाददाता अश्वनी यादव
ग्राम झलफा में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 असामाजिक तत्वों पर हिर्री पुलिस की त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर:थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलफा में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान हुड़दंग मचाकर लड़ाई-झगड़ा और विवाद करने वाले 7 आरोपियों के विरुद्ध हिर्री पुलिस ने त्वरित और कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय (कार्यपालिक दण्डाधिकारी) के समक्ष पेश किया है।
हरीश साहू उर्फ मैडी (23 वर्ष) संदीप साहू (24 वर्ष) कृषदास मानिकपुरी (18 वर्ष 03 माह) विशाल साहू (18 वर्ष 04 माह)अमन दास मानिकपुरी (21 वर्ष) ओमदास मानिकपुरी (21 वर्ष) नारायण यादव (28 वर्ष)—सभी निवासी ग्राम झलफा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा), थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के मार्गदर्शन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया गया। लक्ष्मी विसर्जन के दौरान खलल डालने वाले उपर्युक्त 07 आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी हिदायत दी गई और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिर्री पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था भंग करने या सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।





