कांग्रेस जन द्वारा मनाया गया भारत वर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती :
आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को बिलासपुर स्थित नेहरू चौक में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया उक्त कार्यक्रम में हरीश तिवारी राकेश शर्मा जीतेन्द्र पांडे विनोद साहू गौरव एरी दीपक राचलवर कर्म गोरख सत्येंद्र तिवारी सीमा घृतेश एंजेल चौकसे डॉ राहुल सिंह द्वारा बताया गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की।

भारत लौटने के कुछ समय बाद वे महात्मा गांधी के संपर्क में आए और 1919 में होम रूल लीग तथा स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो गए। उन्होंने असहयोग आंदोलन (1920), सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) और भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वे कुल नौ बार जेल गए और लगभग 9 से 10 वर्ष का समय कारागार में बिताया।
1929 के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अंग्रेजों से ‘पूर्ण स्वराज’ (पूर्ण स्वतंत्रता) की मांग का प्रस्ताव पारित किया। प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने भारत में संसदीय लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और योजनाबद्ध आर्थिक विकास की नींव रखी। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी (IIT), एम्स (AIIMS), इसरो (ISRO) और भाखड़ा नांगल बांध जैसी परियोजनाओं की शुरुआत की। शीत युद्ध के दौर में उन्होंने किसी भी महाशक्ति के गुट में शामिल न होने के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन
(Non-Aligned Movement) की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई। जेल में बिताए समय के दौरान उन्होंने कई प्रसिद्ध पुस्तकें लिखीं, जिनमें ‘भारत एक खोज’ (The Discovery of India), ‘विश्व इतिहास की झलक’ (Glimpses of World History) और उनकी आत्मकथा शामिल हैं।
उन्हें 1955 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे, और उनके जन्मदिन (14 नवंबर) को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उक्त कार्यक्रम में हरीश तिवारी विनोद साहू जितेंद्र पांडे राकेश शर्मा सत्येंद्र तिवारी राकेश शर्मा सुभाष ठाकुर गौरव एरी सीमा घृतेश प्रियंका यादव एंजेल चौकसे डॉ राहुल सिंह वीरेंद्र सारथी सत्य कली बावरे अन्नपूर्णा ध्रुव सुमन मरकाम विनोद शर्मा डॉक्टर बद्री जायसवाल गणेश रजक दीपक रचलवार दीपक कौशिक दूरदेशी धनगर कर्म गोरख अरविंद शुक्ला रेखन तिवारी वेदराम अमृत तिवारी विजय दुबे अनिल घोरे प्रेम साहू सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!





