ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
व्यापम द्वारा परीक्षा में सेन समाज के अपमान का विरोध: 22 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में ज्ञापन सौंपेगा सर्व सेन समाज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में सेन-नाई समाज के प्रति अपमानजनक प्रश्न पूछे जाने को लेकर पूरे प्रदेश का सेन समाज आक्रोशित है। इस कृत्य के विरोध में सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निर्देशानुसार 22 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर्स को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बिलासपुर जिला सर्व सेन समाज के अध्यक्ष अश्वानी श्रीवास ने बताया कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले इस कृत्य के विरोध में श्रीवास भवन बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास की अध्यक्षता और संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास की उपस्थिति में आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यापम की इस लापरवाही और अपमानजनक कृत्य का पूरे प्रदेश में कड़ा विरोध किया जाएगा।
इसी क्रम में 22 सितंबर को बिलासपुर में भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से राजू श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार, चंद्रमनी, अनिल, संतोष, सुमित, नरेंद्र, लक्ष्मी, आशीष, नवीन, प्रमोद, आभास, सोनू, मनोहर, प्रभात, आनंद, नारायण, राजेश, लोकेश, निखिल, मनोज, दीपक व शुभम श्रीवास सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



