कांकेर में निःशुल्क न्यूरोलॉजी कैंप संपन्न, मेदांता की न्यूरोलॉजिस्ट आशा साहू ने दी सेवाएं, मरीजों ने की सराहना
कांकेर के मशहूर डॉक्टर जे एस साहू और हेमलता साहू की बहू हैं डॉ आशा, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच
कांकेर। जिले में आयोजित निःशुल्क न्यूरोलॉजी कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। श्री बालाजी हॉस्पिटल थेलकाबोड एकता नगर में 20 सितंबर को आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और निःशुल्क जांच परामर्श का लाभ लिया। मेदांता गुरुग्राम की न्यूरोलॉजिस्ट आशा साहू की सेवाओं को लोगों ने खूब सराहा।
कांकेर के मशहूर चिकित्सक परिवार की बहू हैं डॉ आशा साहू
इस कैंप की सबसे खास बात यह रही कि जांच करने वाली डॉ आशा साहू कांकेर के मशहूर डॉक्टर जालम सिंह साहू और हेमलता साहू की बहू हैं। साहू परिवार का चिकित्सा के क्षेत्र में दशकों से सेवा का बड़ा नाम है। बहू के रूप में मेदांता जैसी बड़ी संस्था से कांकेर आकर निःशुल्क सेवा देना पूरे परिवार के सेवा भाव को दर्शाता है। लोगों ने कहा डॉक्टर परिवार की यह परंपरा आगे भी जारी है।

मेदांता की विशेषज्ञ ने दी सेवाएं
इस कैंप में आशा साहू कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट ने मरीजों की जांच की। वे एमबीबीएस, डीएनबी जनरल मेडिसिन, एमएनएएमएस, डीआरएनबी न्यूरोलॉजी मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम से हैं। उन्होंने हर मरीज को समय देकर उनकी समस्या सुनी और बेहतर इलाज की सलाह दी। उनकी सरल और सहज परामर्श शैली से मरीज काफी संतुष्ट दिखे।
सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ, गंभीर बीमारियों की हुई जांच
कैंप में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगातार मरीजों का आना लगा रहा। सिरदर्द माइग्रेन, स्ट्रोक, मिर्गी, नसों की कमजोरी, पार्किंसन, याददाश्त की समस्या और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। कई मरीज लंबे समय से इन बीमारियों से परेशान थे, उन्हें सही मार्गदर्शन मिला।
व्यवस्था की तारीफ, आगे भी कैंप की मांग
नेक्सा मारुति शोरूम के सामने मेन रोड स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में कैंप की व्यवस्था बहुत अच्छी रही। पंजीयन से लेकर जांच तक सभी सुविधाएं सुव्यवस्थित थीं। कैंप के सफल आयोजन के बाद लोगों ने मांग की है कि आगे भी ऐसे निःशुल्क कैंप लगाए जाएं। अगला निःशुल्क कैम्प 25 अक्टूबर को पुनः कांकेर शहर में लगाया जायेगा ।






I had a huge win last night and the withdrawal was processed almost instantly. That is exactly what I look for in a platform. br888win19 is the real deal.
Have you ever considered about including a little bit more
than just your articles? I mean, what you say is valuable and everything.
Nevertheless think of if you added some great pictures or videos to give your posts
more, “pop”! Your content is excellent but with images and
videos, this site could certainly be one of the very best in its niche.
Amazing blog! xnxx