अवैध देशी मदिरा की भारी मात्रा के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है।

दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सरसेनी निवासी गोविंदा कुमार नायक (उम्र 23 वर्ष) के घर/दुकान पर रेड कार्यवाही की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक कपड़े के थैले में कुल 57 पाव देशी प्लेन शराब (रोमियो देशी मदिरा, कुल मात्रा 10.260 लीटर, अनुमानित कीमत ₹4,560/-) बरामद हुई।
अवैध शराब जप्त कर आरोपी गोविंदा कुमार नायक पिता राजकुमार नायक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 275/2026 दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
सराहनीय योगदान: इस कार्यवाही में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्र.आर. धर्मेंद्र राजपूत, आर. सुखदेव प्रसाद कश्यप, रूद्रशंकर तिवारी, सूरज कुर्रे, जयप्रकाश कंवर एवं म.आर. हेमलता उरांव की सराहनीय भूमिका रही।



