संगठित और जागरूक समाज ही इतिहास बनाता है: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
सर्वसेन समाज बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बिलासपुर। सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास की अध्यक्षता में बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में संभाग स्तरीय समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष, संभागीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, फ़िरक़ा प्रमुख, समाज प्रमुख एवं इकाई प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को मुख्य अतिथि एवं प्रांत अध्यक्ष के रूप में संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि संगठित, जागरूक और सक्रिय समाज ही इतिहास रचता है। छत्तीसगढ़ में सामाजिक बंधुओं के वर्षों के अथक परिश्रम से समाज आज संगठित और सजग हुआ है। उन्होंने वर्तमान समय को समाज के लिए स्वर्णिम अवसर बताते हुए कहा, “आज प्रदेश में समाज से एक विधायक और दो निगम मंडल/आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सरकार में हैं, परंतु इसका जो प्रत्यक्ष लाभ समाज को मिलना चाहिए था, वह पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया है। समाज अब राजनीतिक रूप से जागरूक हो चुका है और आने वाले समय में विभिन्न राजनीतिक दलों से सेन नाई समाज के विधायक, मंत्री और सांसद प्रतिनिधित्व करेंगे।” श्री श्रीवास ने पूरे प्रदेश में संगठन को अधिक सशक्त, मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ-साथ समाज को रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, मुंगेली जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास, जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष विजय सेन, कोरबा जिला प्रभारी इंजी. आर. एन. श्रीवास, बिलासपुर जिलाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास, संभागीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सावित्री श्रीवास (पाली), प्रदेश पदाधिकारी मनोज श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, बबलू श्रीवास तथा कनौजिया समाज के पदाधिकारी नारायण श्रीवास, शिव श्रीवास, सीताराम श्रीवास, घासीराम श्रीवास, मुकेश श्रीवास, विकास श्रीवास, चंद्रप्रकाश श्रीवास, ओमप्रकाश श्रीवास, विनय श्रीवास, प्रकाश श्रीवास, अनिल श्रीवास, मुकेश श्रीवास एवं शिव प्रसाद श्रीवास सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रदेश महासचिव श्री राजू श्रीवास ने किया तथा आभार प्रदर्शन संभागीय सचिव श्री चंद्रमणि श्रीवास द्वारा किया गया।
इस दौरान संभागीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन श्रीवास, संभागीय पदाधिकारी बसंत श्रीवास, सुमित श्रीवास, विनय श्रीवास, निखिल श्रीवास, लोकेश श्रीवास, दीपक श्रीवास, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, मनोहर सेन, प्रदीप श्रीवास, नारायण श्रीवास, मोहन श्रीवास, सीताराम श्रीवास, शुभम श्रीवास, आनंद श्रीवास, राजन श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, रघु श्रीवास, दिलहरण श्रीवास, भोलू श्रीवास, राजेंद्र श्रीवास, चंद्रेश श्रीवास, राहुल सेन, रोशन श्रीवास, पंकज श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, नरेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, पृथ्वी श्रीवास, संतोष श्रीवास, रमेश श्रीवास, गोलू श्रीवास, उमेश श्रीवास, विक्की श्रीवास, मिंटू श्रीवास, रामायण श्रीवास, कमलेश श्रीवास, राजेश श्रीवास सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



