नवनियुक्त प्रभारी महासचिव सांसद सुखदेव भगत का प्रथम रायपुर आगमन पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने साथियों संग किया भव्य स्वागत
रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव व सांसद श्री सुखदेव भगत जी के प्रथम रायपुर आगमन पर अपने सहयोगियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी सांगठनिक गतिविधियों और वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर विस्तृत राजनीतिक चर्चाएं भी हुईं।

इस विशेष अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत एवं अमितेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव (किसान कांग्रेस) महेश मिश्रा, कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास, पंडित जितेन्द्र शर्मा (जीतू), पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, राहुल गोरख, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रवि बघेल, चरण सिंह, राज मंगल बाजपेई, कामरान खान, सुरेंद्र सिंह सैनी, शुभम श्रीवास, धर्मेंद्र सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।



