शारदीय नवरात्रि हाँफा के सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में जलेंगे आस्था के मनोकामना ज्योति कलश। संवाददाता सूरज वाधवानी
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाँफा स्थित प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र ‘सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंह नाथ मंदिर’ में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था के प्रतीक इस ऐतिहासिक मंदिर में इस वर्ष भी नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति की ज्योति लौ जगाई जाएगी मंदिर के मुख्य आचार्य पंडित धनेश उपाध्याय ने बताया कि यह पर्व माता का है इसलिए मंदिर में माता रानी की मूर्ति स्थापित कर पूरे विधि विधान से नौ दिनों तक नवरात्रि पर्व मनाया जाता है एवं सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंह नाथ जी के दरबार में आकर मत्था टेकने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है ।

आचार्य जी ने बताया धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार को हो तो माता का वाहन हाथी माना जाता है इस साल 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को घटस्थापना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, इसलिए मां दुर्गा हाथी (गज) पर सवार होकर आ रही हैं जिससे देश में अच्छी वर्षा होगी, फसलें अच्छी होंगी और ज्ञान-समृद्धि बढ़ेगी एवं माता का प्रस्थान घोड़े से हो रहा है जो घोड़े पर प्रस्थान का संकेत छत्रभंग या शासन-सत्ता में उथल-पुथल और सतर्कता से जुड़ा होता है नवरात्रि के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना की जाएगी और तेल व घृत (घी) 2051 एवं तेल ज्योति कलश 901 रुपए मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित पंजीयन शुल्क है दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ बिलासपुर शहर व अन्य जिलों से भी भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ज्योति कलश का अग्रिम पंजीयन कराना शुरू कर दिया है



