ब्रेकिंग – बीजापुर के रुद्रारम में 50 लाख की ठगी, 10 साल से फँसा पैसा*
साईं प्रसाद एजेंट जुनगर बुच्चान्न पर आरोप, ग्रामीण बोले कोर्ट का बहाना बनाकर टालता है
रुद्रारम, बीजापुर | जिले के भोपालपटनम ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुद्रारम में 10 साल पुराने निवेश घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि साई प्रसाद एजेंट जुनगर बुच्चान्न ने साल 2014-15 में ज्यादा ब्याज और मुनाफे का लालच देकर गाँव के 15-20 गरीब परिवारों से लगभग 50 लाख रुपये नकद जमा करवाए थे।

ग्रामीणों का बयान: “10 साल बीत गए, न मूल पैसा मिला न ब्याज। पैसा मांगो तो बोलता है केस कोर्ट में चल रहा है, पर कोई कागज नहीं दिखाता।”
पीड़ित परिवारों में सुशीला भगत, सुरेंद्र पागे, दुर्गम मधुकर, रामास्वामी पागे और अन्य कई गरीब परिवार शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी इस एजेंट को दी थी।
पीड़ितों की मांग: ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक बीजापुर से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर BNS धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज कर उनका पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है
अब देखना होगा कि खबर के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।


