LCIT मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर छात्रों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। बोदरी स्थित LCIT कॉलेज, LCIT पब्लिक स्कूल एवं डेंटल कॉलेज को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की समस्या को लेकर छात्रों के द्वारा फरहान खान के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिल्हा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सड़क पर मौजूद गड्ढों, अत्यधिक धूल एवं विद्यार्थियों और आम नागरिकों को हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण तथा सड़क की मरम्मत/पुनर्निर्माण की कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया।

फरहान खान ने कहा कि “इस मार्ग से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्कूली बच्चे रोजाना आवागमन करते हैं, इसलिए सड़क की समस्या का जल्द समाधान होना आवश्यक है।”
इस दौरान नवीन गोस्वामी, शिवांश शुक्ला, राहुल सिंह, अर्श खान, मनजीत, नूमन, अंकित एवं ओस सहित अन्य उपस्थित रहे।


