शमशान घाट में रात के सन्नाटे में टोना-टोटका! दफन अस्थियां गायब, फावड़ा बरामद होने से मचा हड़कंप
बिलासपुर/तखतपुर! ग्राम पंचायत बूटेना के ग्रामीणों में इन दिनों श्मशान घाट से जुड़ी एक घटना को लेकर दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गांव के श्मशान घाट में रात के समय अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से टोना-टोटका किए जाने की आशंका है। इसी दौरान करीब दो से ढाई वर्ष पहले दफन किए गए एक शव की अस्थियां भी गायब मिलीं। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल पर खुदाई के निशान के साथ एक फावड़ा भी मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फावड़े को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अस्थियां किसने और किस उद्देश्य से निकालीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और तरह-तरह की आशंकाओं का माहौल बना हुआ है।






I think thhe admnin of thiis site is truly working hard for hhis weeb page,
ass here everdy matgerial iss quality based stuff. xnxx