ब्युरो रिपोट जय खटवानी
उजियारा अभियान’ के तहत अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन/चिट्टा) की तस्करी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.63 लाख का माल जब्त
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय श्री आकाश श्रीश्रीमाल व श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री हरीश कुमार पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन) की खरीदी-बिक्री में संलिप्त 03 आरोपियों—वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत (21 वर्ष, निवासी धमतरी), गौरव पटेल (27 वर्ष, निवासी नरहरपुर) तथा दानिश अली (21 वर्ष, निवासी कांकेर)—को धर दबोचा।
जब्त सामग्री (कुल मूल्य ₹1,63,000):
- 01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) – कीमत ₹20,000
- 04 नग मोबाइल फोन – कीमत ₹36,000
- 02 नग मोटरसाइकिल – कीमत ₹1,00,000
- नगद राशि – ₹7,000
आरोपियों के विरुद्ध थाना चारामा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क), 29 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है तथा उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस सफल कार्यवाही में थाना चारामा एवं साइबर सेल कांकेर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


