ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा/बेटिंग एप प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार
जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी ‘उजियारा अभियान’ के तहत थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की विशेष टीम ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को धमतरी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 22.05.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ज्ञानी चौक, कांकेर स्थिति माखन भोग होटल के पास कुछ लोग मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई कर मौके से 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

पुछताछ एवं विवेचना के दौरान ऑनलाइन सट्टा आईडी उपलब्ध कराने व सट्टा खिलवाने में नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की की मुख्य संलिप्तता पाई गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी नितिन वर्दियानी (35 वर्ष), निवासी आकाश गंगा कॉलोनी, धमतरी को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आईफोन मोबाइल (कीमत लगभग ₹80,000/-)क्रेटा वाहन क्र. CG-07-CG-5111 (कीमत लगभग ₹6,00,000/-)
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, आरक्षक ईश्वर साहू, रोशन राठौर, लक्ष्मण भास्कर, शक्ति सिंह एवं राकेश बघेल।


