लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत मूकबधिर कन्या शाला एवं छात्रावास में दीसेवाएं
डिस्ट्रिक्ट 3233C डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएम जे एफ रिपु दमन पुसरी जी के द्वारा प्राप्त 2अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत सरकंडा स्थित सांई सेवा मूक-बधिर शाला में अपने परमानेंट प्रोजेक्ट स्वास्थ्य के अंतर्गत बच्चों को उन उपयोगी दिनों में स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड का वितरण किया रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी एवं किरण बाजपेई जी के सहयोग से क्योंकि शाला की बच्चियों सुनने और बोलने में असमर्थ होती है पर उन्हें इस बात से अवगत कराया!


की स्वास्थ्य की सुरक्षा ही सर्वप्रथम है इसके साथ ही साथ छात्रावास में रहने वाली बच्चियों की उपयोगिता अनुसार बेडशीट दी गई अध्यक्ष संजना मिश्रा जी के सहयोग से वसुंधरा क्लब से उपस्थिति रही कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, अनिमा मिश्रा, सुधा परिहार ,सलमा बेगम सभी ने सेवा गतिविधि को संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया इसके अलावा शाला की प्राचार्या दीपिका मिश्रा जी से संपर्क करते हुए जानकारी ली गई कि आवश्यकता अनुसार समय-समय पर वसुंधरा क्लब के द्वारा सहयोग किया जाता रहेगा


