नगर पंचायत बिल्हा में ‘सेवा ही संकल्प’ के तहत ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ का हुआ सफल आयोजन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक रहे मुख्य अतिथि शिविर में 269 आवेदनों/सेवाओं का हुआ मौके पर ही निराकरण
बिल्हा। नगर पंचायत बिल्हा के वार्ड क्रमांक 05 स्थित स्थानीय सांस्कृतिक भवन में ‘सेवा ही संकल्प’ के तहत ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्व संपन्न हुआ। शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं और लोक सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुँचाना तथा जनसमस्याओं व आवेदनों का त्वरित निराकरण करना रहा।


विभिन्न विभागों की योजनाओं का हितग्राहियों को मिला लाभ:
शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में कुल 269 आवेदनों एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निराकरण किया गया, जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है:
आवास योजना-भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र (68)गर्भवती गोदभराई योजना (02), अन्नप्राशन (02)मुख्यमंत्री निःशुल्क श्रम कार्ड योजना (03)बी.पी. जाँच (42), शुगर जाँच (42), सिकल सेल जाँच (36), आयुष्मान कार्ड (सामान्य) (02), खांसी जाँच (27), नेल जाँच (04), दन्त जाँच (03) एवं अन्य स्वास्थ्य जाँच (38)


कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत बिल्हा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक लंचबॉक्स का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक (बिल्हा) माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी, सभापति श्री मोहन ढोरिया जी, नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण एवं नगर के अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत बिल्हा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री अनीष सिंह ठाकुर जी, उपअभियंता श्री उमाशंकर सिंह जी तथा नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही श्रम विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास (परियोजना), राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।


