चोरी की एक्टिवा स्कूटी मामले में सरकंडा पुलिस द्वारा दूसरा आरोपी सुमित ठाकुर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने घर के बाहर से एक्टिवा स्कूटी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी सुमित ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को पूर्व में ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया प्रीति यादव (निवासी अटल आवास, जोरापारा चौबे कालोनी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के मध्य अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 BW 9754, कीमत लगभग ₹70,000/-) चोरी कर ले गया। शिकायत पर अपराध क्रमांक 1301/26, धारा 331(4), 305(a), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर उसके मेमोरेंडम कथन पर बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की थी। बालक से पूछताछ में सुमित ठाकुर पिता मंनी सिंह ठाकुर (उम्र 19 वर्ष, निवासी रघु बिहार, अशोक नगर) की संलिप्तता सामने आई।
दिनांक 05.10.2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुमित ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे माननीय न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।


