धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब जी की वार्षिक बरसी श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाई गई
बिलासपुर/धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब जी की वार्षिक बरसी बड़ी ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर दरबार में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ से हुआ। इसके पश्चात विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में कल्याण से पधारे भाई साहब श्री यंग मैन जी एवं बबल भाई साहब ने अपनी मधुर एवं रसभरी वाणी में सत्संग व गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। कीर्तन की समाप्ति के बाद भाई साहब राजा सलामतानी जी ने विश्व शांति, आपसी भाईचारे और मानव कल्याण के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर के चरणों में अरदास की।

इस अवसर पर दरबार के सत्संग कर्ता बबल भाई साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगत के साथ मिलकर केक काटा गया और सभी को बधाई दी गई।
धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में दरबार प्रबंधन समिति के भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉक्टर हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉक्टर सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी तथा रोशन सहित अनेक सेवादारों की मुख्य उपस्थिति व सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित संगत में गुरु का अटूट लंगर एवं प्रसाद वितरित किया गया।


