संवाददाता रुपचंद अग्रवाल
रंगोली केवल कला नहीं, भारत की संस्कृति और सेवा का संकल्प है”: धरमलाल कौशिक
शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयोजित हुआ रंगोली कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से उकेरी स्वच्छ भारत, विकसित भारत और नारी शक्ति की झलक
बिल्हा:भारत सरकार के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा में राष्ट्र-सेवा, सेवा संकल्प और आभार को समर्पित भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजनों को राष्ट्र सेवा, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी उपस्थित रहे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंड्रे, बिल्हा जनपद अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक एवं ‘सेवा के रंग’ बिल्हा ब्लॉक की संयोजक श्रीमती नंदनी क्षत्रिय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, विकसित भारत, नारी शक्ति, डिजिटल इंडिया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आकर्षक और मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

अतिथियों के संबोधन के मुख्य बिंदु:
श्री धरमलाल कौशिक (मुख्य अतिथि, विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष): अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “रंगोली केवल रंगों का खेल नहीं बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, शुभता और सृजन का प्रतीक है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ से विद्यार्थियों में समाज सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना सुदृढ़ होती है।” उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
श्री भूपेंद्र सवन्नी (क्रेडा अध्यक्ष): उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब हर युवा देश और समाज के विकास का संकल्प लेगा। हम सभी को मिलकर ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करना है।
श्री सतीश शर्मा (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति): उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोलियों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी समिति छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।
डां (श्रीमती) सावित्री त्रिपाठी (प्राचार्य): उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा की भावना का बीजारोपण करना है।
कार्यक्रम का संचालन व आभार:
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आर. पी. शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय शंकर पात्रे ने किया।
विशिष्ट जनों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुनीता डहरिया, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री मोहन ढोरिया, प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विष्णु बिंदल, श्री नरेश मंगल, श्री सुरेश मंगल, उमाशंकर कश्यप, इंद्रजीत सिंह क्षत्रिय, घनश्याम कौशिक, रानी चक्रवर्ती, बलदेव अग्रवाल, महेश माखीजा, केतन वर्मा, विवेक शर्मा, भूपेंद्र रामानी, आगर दास सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनभागीदारी समिति के सदस्य, नगर पंचायत बिल्हा के पार्षद, एल्डरमेन, पत्रकार बंधु, नगर के गणमान्य नागरिक तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एम. आर. आगर, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. पी. एल. पटेल, समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






The login process is seamless and I love how quickly I can get into the action. Best slot experience I have had in a while. Just visit slotaladinlogin and see for yourself.
This site is a hidden gem. The rewards system is very generous for new players. I am loving my time on idlogika300.