उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 7 अक्टूबर को बिलासपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सेवा ज्योति कलश यात्रा और राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन में करेंगे शिरकत
बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 7 अक्टूबर, बुधवार को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा तथा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री साव सुबह 7.30 बजे नवा रायपुर स्थित अपने निवास से कार द्वारा बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 9.30 बजे बहतराई खेल स्टेडियम पहुंचेंगे और सुबह 11.30 बजे तक सेवा ज्योति कलश यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह यात्रा बहतराई खेल स्टेडियम से सरकंडा खेल परिसर तक आयोजित होगी।
उप मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बहतराई स्थित स्व. बी. आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।श्री साव दोपहर 2 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में सरगुजा एवं सूरजपुर जिलों की विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात अंबिकापुर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।






I’ve tried a few sites lately but this one is surprisingly smooth. The payout process is quick and I really enjoy the variety of games here. Definitely recommend checking out 3slotphp if you want a hassle-free experience.
Honestly the best experience I’ve had in a while. The game variety is insane and the customer support is actually helpful. Big fans of rajabet818com over here!
The game selection is top notch and the interface is super smooth on mobile. Really enjoying my time on phtaya001 so far!