आज पानी बचाएंगे, तभी कल की पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी
केकराड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण कार्यक्रम, ग्रामीणों ने लिया जलस्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प
रिपोर्टर:अश्वनी यादव
बिलासपुर/तखतपुर। ग्राम पंचायत केकराड़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव ने कहा कि जलस्रोतों की मरम्मत और साफ-सफाई केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक जिम्मेदारी है। तालाब, कुएं और अन्य जलस्रोतों की नियमित सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए जलस्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरपंच मंगेलाल नागेशी, सचिव सुखनंद सिंगरौल सहित पंच श्रवण मरावी, गजानंद, ज्योति सुरेश मरकाम, श्वेता मरकाम, प्यारी नागेशी, सावित्री मरकाम, पूर्व जनपद सदस्य निर्मल मरावी, पूर्व पंच रामनाथ मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


जल संसाधन विभाग की टीम से राजकुमार मैत्री, राकी कामले, युगल खरे, खन्नी मोहले सहित विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘जल संरक्षण, जनभागीदारी’ के माध्यम से ग्रामीणों को जलस्रोतों की साफ-सफाई, मरम्मत, संरक्षण और पानी के सदुपयोग के लिए सामूहिक रूप से प्रेरित करना रहा।


