ब्युरो रिपोट जय खटवानी
थाना नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 गौवंश चोरी मामले में हिमांशू तिवारी, गौरव शोरी, मनीष बघेल एवं विश्वनाथ कौशिक गिरफ्तार, ₹18.40 लाख का माल जप्त
जिला–उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) | 07 अक्टूबर 2026 उत्तर बस्तर कांकेर की थाना नरहरपुर पुलिस ने 40 गौवंश चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए 4 मुख्य आरोपियों—हिमांशू तिवारी, गौरव शोरी, मनीष कुमार बघेल और विश्वनाथ कौशिक—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 37 नग गौवंश, 3 पिकअप वाहन और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत ₹18,40,000 है।

घटना का विवरण:
प्रार्थी रविकांत ठाकुर (निवासी वार्ड 08, नरहरपुर) की शिकायत के अनुसार 30 सितंबर 2026 की रात से ग्रामीणों के मवेशी गायब थे। जांच में सामने आया कि आरोपी हिमांशू तिवारी एवं गौरव शोरी ने ग्रामीणों को मवेशियों को पण्डरीपानी (सिहावा) स्थित गौशाला भेजने का झांसा दिया और नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को 6 पिकअप वाहनों में भरकर चोरी कर लिया। गौशाला में संपर्क करने पर कोई मवेशी नहीं पहुंचा था।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया।
पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, एएसपी श्री योगेश साहू व एसडीओपी श्री हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर आरोपी हिमांशू तिवारी (26 वर्ष), गौरव शोरी (20 वर्ष), मनीष कुमार बघेल (24 वर्ष) एवं विश्वनाथ कौशिक (28 वर्ष) (सभी निवासी ग्राम जामगांव, थाना नरहरपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 10 मवेशी बांटने व 30 मवेशी बेचने की नीयत से ले जाने का अपराध स्वीकार किया।
जप्त सामग्री:
37 नग गौवंश (कीमत ₹2,60,000) – कांजी हाउस भेजे गए।03 पिकअप वाहन (कीमत ₹15,00,000) 04 मोबाइल फोन (कीमत ₹80,000) चारों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।


