सिंधी कॉलोनी बिलासपुर के धन गुरुनानक दरबार में 12 अक्टूबर से 40 दिवसीय “इच्छा पूरक 5श्री जपजी साहब अखंड चालीहा साहिब” का भव्य आयोजन
24 घंटे 40 दिनों तक निरंतर चलेगा 5 श्री जपजी साहिब जी का पाठ उल्हासनगर के प्रमुख संत बाबा जसकीरत सिंह जी और बाबा त्रिलोचन सिंह जी का होगा आगमन 11 एवं 12 अक्टूबर को महान कीर्तन दरबार, नवसारी के भाई सन्नी मूलचंदानी एवं भाई जसपाल सिंह जी करेंगे कीर्तन से निहाल

बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरुनानक दरबार में आगामी 12 अक्टूबर 2026 से अत्यंत श्रद्धा व उल्लास के साथ 40 दिवसीय “इच्छा पूरक 5श्री जपजी साहब का अखंड चालीहा साहिब” का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर 24 घंटे 40 दिनों तक निरंतर हिंदी में 5 श्री जपजी साहिब जी के अखंड पाठ किए जाएंगे। पाठ का शुभारंभ 12 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे से होगा।
इस धार्मिक महोत्सव में संगतों को संत-महात्माओं का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। उल्हासनगर स्थित धन गुरु नानक दरबार के प्रमुख बाबाजी जसकीरत सिंह जी एवं बाबाजी त्रिलोचन सिंह जी विशेष रूप से बिलासपुर पधार रहे हैं।
चालीहा साहिब के शुभारंभ के अवसर पर 11 एवं 12 अक्टूबर को विशाल महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। इसमें नवसारी (गुजरात) से पधार रहे प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई साहब सन्नी मूलचंदानी जी एवं भाई साहब जसपाल सिंह जी अपनी मधुर वाणी में सत्संग व गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे।
आयोजन के दौरान 40 दिनों तक प्रतिदिन अमृतवेले (प्रातःकाल) श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ होगा, जिसके उपरांत प्रतिदिन गुरु का नाश्ता एवं लंगर प्रसाद संगतों में अटूट वरताया जाएगा।
दरबार समिति की अपील:
दरबार के सेवादारों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं संगत से अपील की है कि वे इस अखंड पाठ व कीर्तन दरबार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर में हाजिरी भरें और गुरु जी का आशीर्वाद एवं अपार खुशियां प्राप्त करें।
सेवादार एवं प्रसंग समिति:
कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदनी, नरेश मेहरचंदनी, गंगाराम सुखीजा, वर्तमान वार्ड पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुदल दास सोमनानी, मूरली कुकरेजा, प्रकाश जग्यासी, अविनाश हिंदूजा, विष्णु धनवानी, राहुल पमनानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, सुमित चिमनानी, रोशन, नंदलाल पोपटानी, बलवीर सिंह, राजेंद्र (पप्पू भाई), साहिल, अनीता नारवानी, ज्योति हिंदूजा, कशिश जैसवानी, स्नेहा पमनानी, पलक हरजपाल, वर्षा सुखिजा, अमृता लालचंदानी, पलक मखीजा, कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम कलवानी, अक्षय कुमार, नीलम, दीपक लालवानी सहित समस्त सेवादार जी-जान से तैयारियों में जुटे हुए हैं।


