बिलासपुर शिवसेना ने निगम के अतिक्रमण विभाग की गुंडागर्दी मारपीट के खिलाफ सौप आयुक्त को ज्ञापन
प्रेस को जानकारी देते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामू विश्वकर्मा ने बताया कि बिलासपुर शिवसेना के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन की नेतृत्व में आयुक्त महोदय से मिलकर के ज्ञापन सौपा गया इसमें शिवसेना या मांग किया कि निगम अतिक्रमण विभाग द्वारा लगातार गुंडागर्दी और मारपीट की शिकायते आ रही थी जैसे की मंगल बृहस्पति मंदिर चौक में एक बुजुर्ग महिला का सामान जप्त किया गया और संडे मार्केट में संडे के दिन जिस प्रकार से कार्रवाई की गई वह बहुत ही निंदनीय कार्यवाही है इसके साथ ही 12 /10/2026 दिन सोमवार को सुबह 11से 11:30 बजे जूना बिलासपुर में व्यापारियों को निगम के अतिक्रमण विभाग के किराए के टट्टू द्वारा एवं निगम कर्मचारी के द्वारा व्यापारियों से गुंडागर्दी कर मारपीट किया गया और दुकान के अंदर घुसकर सामान उठा कर जपती किया गया बहुत ही गलत तरीका है इसके साथ ही पूरे शहर में मारपीट गुंडागर्दी अतिक्रमण विभाग का सामने आ रहा है!


संडे बाजार में जिस प्रकार से कार्रवाई की गई वह तो निंदनीय है ही क्योंकि निगम द्वारा संडे बाजार लगाने को दिया गया है फिर वहां कार्रवाई क्यों इसके साथ ही जहां-जहां अतिक्रमण विभाग कार्यवाही करने जा रहे हैं वहां उनके कर्मचारी और कुछ भाड़े के टट्टू द्वारा व्यापारियों से दुर्व्यवहार एवं मारपीट किया जाता है इन लोगों को तत्काल हटाकर निगम के पढ़े-लिखे और सुलझे हुए कर्मचारियों को लगाना चाहिए इसके साथ ही शनिचरी फल मंडी में फल ठेला पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और पूरा फल से भरा ठेला उठाकर निगम अपने कार्यालय ले जाते हैं लेकिन जब उनको छुड़ाने फल एवं ठेला के मालिक जाते हैं तो वहां से उनका फल गायब मिलता है इस फल को निगम के कर्मचारी और किराए के टट्टू द्वारा बंदर बाट किया जाता है जो बहुत ही निंदनीय है इसका शिवसेना पूर्व जोर विरोध करती है इस प्रकार की अवैध कार्रवाई का पूर्व जोर विरोध करती है भविष्य में ऐसे दुर्व्यवहार एवं मारपीट निगम के कर्मचारी और भादो के टट्टू द्वारा कार्रवाई करते हैं या गुंडागर्दी मारपीट करते हैं तो शिवसेना उग्र आंदोलन करेगी शिवसेना ने तत्काल इन पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की मांग किया गया और कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई
आज की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव संतोष कौशल जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामू विश्वकर्मा युवा सेना जिला अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर महानगर उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता नवल देवांगन शुभम गुप्ता शहितअनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे


