आम जनता में खौफ पैदा करने की नीयत से धारदार चाकू लहराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और आम जनता में भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 12.10.2026 को थाना सरकंडा क्षेत्रंतर्गत टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास, चिंगराजपारा में एक व्यक्ति हाथ में बड़ा धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।
आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बना धारदार बटन/आरीनुमा चाकू जब्त किया गया।बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी, उम्र 22 वर्ष, पिता छोटू सारथी। प्रभात चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
आरोपी एक आदतन बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न गंभीर मामलों में कुल 09 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


