लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर की वृद्ध जन सेवा
सर्वपितृ अमावस्या पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने वृद्ध आश्रम एवं वृद्ध जनों की सेवा करके अपने पितरों को श्रद्धांजलि दी क्लब की सचिव मंजू मिश्रा जी के द्वारा कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में सभी को बुजुर्गों की पसंद की खाद्य सामग्री मिष्ठान और नमकीन का वितरण किया गया!


यहां पर टोटल 60 सदस्यों की संख्या है एवं क्लब की वरिष्ठ सदस्य सावित्री जयसवाल जी के द्वारा पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर में सभी वृद्ध माताओं को स्टॉल वस्त्रदान के रूप में दिए गए!



पित्तृ मोक्ष अमावस्या वह पर्व है जब हम अपने पूर्वजों को याद करते हुए इन 15 दिन तक उनके प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए अमावस्या के दिन उन्हें पृथ्वी लोक से विदा किया जाता है और इस दिन उनकी मनपसंद चीज उनके प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए बुजुर्गों का सम्मान अपने पूर्वजों का सम्मान प्रकट करते हुए दान का विशेष महत्व है क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा जी ने बताया की इसी उद्देश्य को लेकर हमने अपने क्लब से ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण करवाया पितृपक्ष के अवसर पर और पोषक आहार से लेकर वस्त्रदान आवश्यक खाद्य समृद्धि स्वास्थ्य शिविर जरूरत की चीज मानसिक स्वास्थ्य गीत भजन आदि हर तरह का कार्य क्रम वसुंधरा क्लब की ओर से रखा गया रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जी ने वसुंधरा क्लब के इस सराहनीय कार्य में अपनी पूरी उपस्थितदी


