लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने नवरात्रि पर्व पर की कुष्ठ रोगी की बस्ती में की सेवा
नवरात्रि पर्व पर वसुंधरा क्लब ने हेमू नगर स्थित ब्रह्म आश्रम कुष्ठ रोगी की बस्ती में जाकर उन्हें जरूरत की राशन सामग्री 25 किलो चावल 30 किलो आटा 5 किलो तेल 5 किलो शक्कर 5 किलो दाल 10 किलो दलिया 10 किलो सूजी 5 किलो गुड़ सोयाबीन बड़ी आलू प्याज 5 किलो चना मूंग दाल 10 किलो पोहा मूंग दाल आदि जरूरत की राशन सामग्री दी !



जिसमें अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयर पर्सन अर्चना तिवारी जोन चेयर पर्सन रश्मिलता मिश्रा जी सलमा बेगम कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप उषा मुद्लियार मंगला कदम,किरण बाजपेई डॉक्टरअंबुज पांडे मंजुला शिंदे हंसा सेलारका का सहयोग रहा यहां पर टोटल संख्या 45 है !




वसुंधरा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर राशन सामग्री पहुंचा कर उन्हें पोषक आहार प्रदान करने की कोशिश की इसके साथ ही वस्त्रदान के अंतर्गत सभी बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां पुरुष लोगों को पैंट शर्ट के कपड़े शाल उपयोगी कंबल और स्वेटर महिलाओं को प्रदान किए गए इसके अलावा सबसे बड़ी कौशिश मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत ब्रह्म आश्रम में भजन संध्या का प्रोग्राम रखा जिसमें ब्रह्म आश्रम में रहने वाले सभी के साथ वसुंधरा क्लब में कुछ समय बिताया और गीत भजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया ताकि उन्हें वह खुशी मिल सके जिसके वह हकदार है यह वर्ग साधारण सामाजिक और अपने परिवार से बहिष्कृत होता है इसलिए यहवह जन समुदाय है जहां पर साधारणत: आम लोग जाने से सकुचाते हैं पर वसुंधरा क्लब हर तीज त्यौहार और ज्यादातर उनकी जरूरत में हमेशा उनके साथ खड़ा होता है राशन सामग्री वस्त्रदान और उनके साथ कुछ पल हंसी खुशी के बिता कर जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है वह हर सेवा से बढ़कर है


