कुकदा में विशाल स्वास्थ्य शिविर: 4000 ग्रामीणों ने उठाया लाभ
संवाददाता उमा खरे
बिलासपुर/सीपत
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुकदा के शासकीय हाईस्कूल परिसर में छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच और श्याम वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद स्वास्थ्य, रक्तदान एवं यातायात जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में 4,000 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की टीम द्वारा सिकल सेल, टीबी, शुगर व बीपी की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व वय वंदन कार्ड बनाए गए। साथ ही, परिवहन विभाग के सहयोग से 30 युवाओं के ड्राइविंग लाइसेंस और सड़क सुरक्षा के तहत 20 हेलमेट वितरित किए गए, तथा युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अगुवाई श्यामू कैवर्त और महेंद्र पाटनवार ने की जिसमें वीरेंद्र पाटनवार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अर्जुन वस्त्रकार द्वारा लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जनचेतना का कार्य किया जाता है।
इस अवसर पर जनपद सदस्य अजय पांडे (कुकदा), जनपद सदस्य देवेश शर्मा (खम्हरिया) और पूर्व सभापति नूर मोहम्मद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय शिक्षक नरेंद्र लहरे, मितानिन समन्वयक हीरालाल यादव, प्राचार्य सुश्री सावित्री यादव, संकुल प्रभारी बसंत जायसवाल, दीपक पाटनवार, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पांडे तथा प्रधान पाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।


