नृसिंह मंदिर में गुरुवार पंचमी पर्व पर मां स्कंदमाता का विशेष अनुष्ठान, जस गीत और रामचरितमानस पाठ से गूंजा दरबार
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को पंचमी तिथि के शुभ संयोग पर ऐतिहासिक सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा इस विशेष दिन पर मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता का विशेष अनुष्ठान और भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा इस धार्मिक उत्सव को और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष जस गीत और भजन का आयोजन किया गया संध्या में सामूहिक रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया!

सुप्रसिद्ध भजन मंडलियों ने माता के दरबार में एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी “जय मां स्कंदमाता” और “मैया के दरबार में सब दुख दूर होते हैं” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए इसके साथ ही, स्थानीय मानस भक्तों द्वारा रामचरितमानस का सस्वर पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण अत्यंत पवित्र और भक्तिमय हो गया शाम की महाआरती के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया मां स्कंदमाता को भोग लगाने के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच विशेष प्रसाद भंडारा का वितरण किया गया मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया कि गुरुवार और पंचमी का एक साथ होना बेहद शुभ फलदायी है, और इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों को संतान सुख और ज्ञान की प्राप्ति होती है आचार्य जी ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया



national casino, national casino offers a large selection of entertainment.
Players can experience slots, all while appreciating a top-notch atmosphere.
Take a look at my webpage :: aus-national-casinos.com