सच्चे मन से मांगी हुई हर कामना होती है पूरी: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बेलतरा के ग्राम लगरा में भव्य जगराता कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक
ग्राम लगरा (बेलतरा)। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा स्थित गुड्डी चौक, राधा कृष्ण मंदिर के पास आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास अपने साथियों सहित सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा, “माता रानी का दरबार सभी के लिए खुला है। सच्चे और अच्छे मन से मांगी गई हर मनोकामना को माता रानी अवश्य पूर्ण करती हैं। भक्ति और विश्वास ही जीवन को सही दिशा दिखाते हैं।”
अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं उनके साथ पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का फूल-मालाओं एवं आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। सम्मानित होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से:


मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल चरण सिंह राज शुभम श्रीवास
शामिल रहे।
हजारों श्रद्धालुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
जगराता कार्यक्रम में भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री मुखराम बिरजे, उप-सरपंच श्री ओमप्रकाश श्रीवास, श्री राजेंद्र साहू, श्री कृष्ण केवट, श्री संजय साहू, श्री लोकेश श्रीवास, श्री लक्ष्मी यादव, श्री विष्णु साहू, श्री अशोक साहू एवं श्री तीज राम साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



I found the explanation of foot health clear and practical.
Helpful explanation of the effects of ongoing stress with helpful reminders for daily life.
Super easy to navigate and the rewards are actually decent. I love how straightforward everything is here. My new go-to is jilikkklogin